Rajasthan Weather: राजस्थान में समय से पहले गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 27 जिलों में पारा 30 के पार, जानें आपके शहर का हाल

Rajasthan Weather Today:मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम सूखा रहने वाला है. तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rajasthan weather
PTI

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान के मौसम में अब बड़े बदलाव का दौर शुरू हो चुका है.प्रदेश में सर्दी का असर लगभग खत्म हो गया है. अब सुबह और देर शाम को ही हल्की ठंड महसूस हो रही है. वही दोपहर में दिन का तापमान बढ़ने लगा है, जिससे लोगों को अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है. हालात ऐसे हैं कि 27 से ज्यादा जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. जिनमें अजमेर, अलवर, पिलानी, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर और चूरू जिले शामिल है. राजधानी में भी मंगलवार को लोगों को सूरज की तल्खी का सामना करना पड़ा. यहां पारा 30.5 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम सूखा रहने वाला है. तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

 बाड़मेर में सूरज ने छुड़ाए लोगों के पसीने

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार  को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा. प्रदेश में अधिकतम तापमान  बाड़मेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान लूणकरनसर  में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया.

मुख्य जिलों के अधिकतम तापमान के आंकड़े

बुधवार को दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, जयपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री,अजमेर में 31.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.4 डिग्री, अलवर में 30.5 डिग्री,पिलानी 31.2 डिग्री, कोटा  31.8 डिग्री,चित्तौडगढ़ 33.6डिग्री,डबोक 30.4 डिग्री, अंता  बांरा (KVK_AWS) 30.7 डिग्री,डूंगरपुर में (AWS) 32.4 डिग्री,फतेहपुर (AWS) 32.0 डिग्री,करौली (AWS) 30.7 डिग्री,दौसा  (AWS) 30.9 डिग्री, झुंनझूनूं (AWS) 30.8 डिग्री,बाड़मेर 36.3डिग्री,जोधपुर में 33.9 डिग्री, बीकानेर में 33.6 डिग्री और जैसलमेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, शेखावाटी क्षेत्र के सीकर में 30.0 डिग्री और चूरू में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

आगामी दिनों में गर्मी से होगा लोगों का हाल बेहाल

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़त देखने को मिल सकती है. जिसके कारण सूरज की तपिश से दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गर्मी बढ़ी तो गरमाया हैंडपंप का मुद्दा, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए 15 मार्च तक का अल्टीमेटम