विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2026

गर्मी बढ़ी तो गरमाया हैंडपंप का मुद्दा, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए 15 मार्च तक का अल्टीमेटम

राजस्थान के बांसवाड़ा में गर्मी से पहले प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. कलेक्टर ने 15 मार्च तक सभी खराब हैंडपंप ठीक करने के आदेश दिए हैं. 

गर्मी बढ़ी तो गरमाया हैंडपंप का मुद्दा, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए 15 मार्च तक का अल्टीमेटम
बांसवाड़ा में गर्मी से पहले प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है.

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में आगामी गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने पेयजल व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जिला परिषद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी खराब हैंडपंप 15 मार्च तक हर हाल में ठीक कर दिए जाएं.

सर्वे कर तैयार होगी पूरी रिपोर्ट

बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई. कलेक्टर ने सभी सहायक अभियंताओं को अपने अपने क्षेत्रों में हैंडपंपों का सर्वे करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में पानी की कमी न हो इसके लिए पहले से तैयारी जरूरी है. सर्वे के आधार पर मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाएगी.

SFC और FFC बजट से होंगे मरम्मत कार्य

कलेक्टर ने बताया कि पंचायती राज विभाग के अधीन आने वाले हैंडपंपों की मरम्मत के लिए SFC और FFC बजट का उपयोग किया जाएगा. सभी विकास अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं. प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन के साथ साथ निराश्रित पशुओं को भी गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी मिल सके.

जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन नहीं वहां टैंकर से सप्लाई

बैठक में ऐसे गांवों की पहचान करने के निर्देश दिए गए जहां अभी तक पेयजल पाइपलाइन नहीं पहुंची है. आवश्यकता पड़ने पर इन क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. छोटी सरवन, आबापुरा, बागीदौरा, सज्जनगढ़, कुशलगढ़ और गांगड़तलाई क्षेत्र पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें-

अजमेर में चक्का जाम के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- फर्क नहीं पड़ेगा... पीएम की सभा में पहुंचेंगे 2 लाख लोग

डबल इंजन की सरकार ने राजस्थान को विकास की पटरी से उतारा, 'गाल बजाने' से नहीं चलता शासन- टीकाराम जूली

खाटूश्यामजी मेले में दिखा बाबा का अनोखा भक्त, 2100 कीलों पर 17 किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचा दरबार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close