Weather Today in Rajasthan: महीना विदाई की ओर है, लेकिन राजस्थान में मौसम ने करवट बदल ली है. राजस्थान में भी यही हालात देखने को मिले रहे है. तेज धूप की जगह अब काले बादलों ने ले ली है.कई जगहों पर गरज-चमक और बारिश जारी है. वही आगामी दिनों के लिए भी मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश की संभावना जताई है. गुरुवार को राजस्थान के पश्चिमी हिस्से बीकानेर संभाग में हल्की बारिश जारी रही . जिससे तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की वर्षा हुई. बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यत शुष्क रहा.
गुरुवार को कोटा में सूरज की तपिश बरकरार
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को राज्य में रात तक कही भी बारिश की गतिविधियां दर्ज नहीं की गई. राज्य में मौसम शुष्क रहा, लेकिन ठंडी हवा और बादलों का जोर रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 40 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम केंद्र के अनुसार, आज (27 मार्च) जयपुर, अजमेर, दौसाअलवर, भरतपुर, करौली, सवाई-माधोपुर जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, बूंदा-बांदी और हल्की बारिश की संभावना है. विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है.
राजस्थान के मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 35.1 डिग्री, भीलवाडा में 36.2 डिग्री, अलवर में 35.0 डिग्री, जयपुर में 35.2 डिग्री, पिलानी में 34.8 डिग्री, सीकर में 35.0 डिग्री, कोटा में 38.9 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.4 डिग्री, बाड़मेर में 38.1 डिग्री, जैसलमेर में 34.6 डिग्री, जोधपुर में 36.3 डिग्री, फलोदी में 36.0 डिग्री, बीकानेर में 35.3 डिग्री, चूरू में 36.0 डिग्री, श्रीगंगानगर में 31.4 डिग्री, नागौर में 34.9 डिग्री, डूंगरपुर में 27.0 डिग्री, जालौर में 35.2 डिग्री, सिरोही में 33.9 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 35.5 डिग्री, करौली में 36.0 डिग्री, दौसा में 36.4 डिग्री और झुंझुनूं में 34.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया
30 मार्च तक खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 27 से 30 मार्च तक राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की जानकारी दी है. इसका सबसे व्यापक असर 29 और 30 मार्च को देखने को मिलेगा. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें; जयपुर में सड़क पर दिखी लड़की की दादागिरी, ईंट से तोड़ डाली युवक की गाड़ी, कहा- जिसको बुलाना है बुला ले