Rajasthan News: सड़कों पर युवतियों के हंगामे का वीडियो अक्सर वायरल होता देखा जाता है. अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सड़क पर एक युवक की बुलेट गाड़ी को ईंट से तोड़ते हुए दिख रही है. वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह राजस्थान की राजधानी जयपुर की है. जहां युवती युवक की बाइक को तोड़ते हुए दिखती है. वहीं पास ही ट्रैफिक पुलिस का सिपाही खड़ा होता है, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई करते नहीं दिखता है.
जयपुर की सड़कों पर एक युवती की दादागीरी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो 22 गोदाम पुलिया के पास का बताया जा रहा है.

क्या हुआ पूरा मामला
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवती स्कूटी से जा रही थी, वहीं युवक बुलेट बाइक से जा रहा था. इस दौरान युवक की गाड़ी स्कूटी से टच हो जाती है. जिस पर युवती को जमकर गुस्सा आता है. इसके बाद युवती ने पत्थर उठाकर बाइक को पूरी तरह से तोड़ दिया और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया.
मामला थाने पहुंचन के बाद हुआ शांत
वहीं पास में पुलिसकर्मी भी खड़े थे लेकिन पुलिस कर्मी भी मुखबिर होकर तमाशा देखते रहे. जबकि कोई भी युवक को बचाने नहीं आया. हालांकि मामला सोडाला थाने तक पहुंचा गया. पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ युवती पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है.
यह भी पढ़ेंः राजस्थान हाई कोर्ट ने DGP और SP साइबर क्राइम को किया तलब, वृद्ध से 80 लाख की ठगी में जबरन 10 लाख में समझौता