Rajasthan Weather: होली से पहले ही तपने लगा राजस्थान, बाड़मेर में पारा 36 डिग्री के पार, जानें कब मिलेगी राहत

Rajasthan Weather Today: मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा.अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan weather
IANS

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में फरवरी का महीना खत्म होते-होते मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आ गया है. दिन के तापमान में बढोतरी के बीच सीमावर्ती बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे तीखी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा के रख दिए है. पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा. वर्तमान में किसी भी पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में आसमान पूरी तरह साफ है, जिससे धूप की तीव्रता बढ़ गई है. जयपुर सहित कई प्रमुख शहरों में दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है, हालांकि सुबह-शाम की हवाओं में अभी मामूली ठंडक बरकरार है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा.अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है.

पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. राज्य के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया.जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया.

मुख्य जिलों के अधिकतम तापमान के आंकड़े

मौसम विभाग के अनुसार में 28 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है. जिसमें जयपुर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री,अजमेर में 31.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.9 डिग्री, अलवर में 31.0 डिग्री,पिलानी 32.5 डिग्री, कोटा  31.5 डिग्री,चित्तौडगढ़ 33.8डिग्री,डबोक 31.0 डिग्री, अंता  बांरा (KVK_AWS) 30.9 डिग्री,डूंगरपुर में (AWS) 32.7 डिग्री,फतेहपुर (AWS) 32.2 डिग्री,करौली (AWS) 30.7 डिग्री,दौसा  (AWS) 30.9 डिग्री, झुंनझूनूं (AWS) 30.7 डिग्री,बाड़मेर 36.3 डिग्री,जोधपुर में 33.9 डिग्री, बीकानेर में 33.6 डिग्री और जैसलमेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, शेखावाटी क्षेत्र के सीकर में 30.0 डिग्री और चूरू में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

आगामी एक सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होती रहेगी. आसमान के साफ रहने और शुष्क हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Rajasthan News Live: 4 साल के मासूम टिल्लू के शव की तलाश जारी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सर्वे से जुड़े वीडियो खंगालेगी पुलिस