विज्ञापन
15 minutes ago

एनडीटीवी राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव पेज पर आपको दिन भर की राजस्थान की अहम ख़बरें मिलेंगी.

कल का लाइव ब्लॉग आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं- राजस्थान में प्राइवेट बस ड्राइवरों की हड़ताल खत्म करने का ऐलान, जानें किस बात पर बनी सहमति

हमारी वेबसाइट पर पिछले दिन की कुछ ख़ास ख़बरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

4 साल के टिल्लू का शव नहीं मिला रहा... आरोपियों ने कबूल किया जुर्म, क्या मिल पाएगी सजा? क्या है कानून

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भरेगी प्रचंड की उड़ान, पहुंची जैसलमेर... सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था

जलजीवन मिशन घोटाला: राजस्थान हाईकोर्ट से 5 आरोपियों को जमानत, एसीबी की कार्रवाई पर उठे सवाल

344 करोड़ रुपये से सुधरेगी जयपुर की हवा, विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीर वायरल, मंदाना ने शेयर कर लिखा 'पति से परिचय कराती हूं'

दादी मायूस, मां बोली- मुझे बच्चे का शव चाहिए

प्रिंस की दादी मायूस चुपचाप आंगन में बैठी है. कुछ बोल नहीं पाती, बस एक टक नम आंखों से दरवाजे को देखती रहती है. टिल्लू की मां का कहना है कि मुझे मेरे बच्चे का शव चाहिए. पुलिस उसे ढूंढ कर लाए. अनिल और कृष्णा दोनों बच्चे घर आते थे. कभी-कभी खाना भी खा लेते थे.

बड़ी बहन का रो-रोकर बुरा हाल

टिल्लू की सबसे बड़ी बहन अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है. उसने बताया कि वह अपने भाई को ढूंढने सब जगह गई. अनिल (आरोपी) तो टिल्लू को मोटरसाइकिल पर घुमाता था. ऐसा करेगा, पता नहीं था. मेरा भाई चला गया. भाई समर ने बताया कि वो बहुत शरारत करता था, उसकी बड़ी याद आती है. मेरे पास चीजों को खराब करके लाता था. मुझसे खिलौने ठीक करने कहता था. 

एक्सप्रेसवे से जुड़े सर्वे वीडियो को भी खंगाल रही पुलिस

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान साल 2020 के सर्वे के वीडियो को भी पुलिस खंगालेगी. बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुलिस की जांच में कारगर सिद्ध हो सकता है.  

जीपीआर मशीन का होगा इस्तेमाल

शव को ढूंढने के लिए जीपीआर मशीन इस्तेमाल की जाएगी. फिर जेसीबी से खुदाई शुरू होगी. जीपीआर मशीन का 1 घंटे का किराया करीब 12 हजार 500 रूपए है. पुलिस ने फिलहाल 2 घंटे  का किराया जमा करवा दिया है. 

टिल्लू मर्डर केसः 6 साल पहले चाचा-बुआ ने की थी हत्या

16 अगस्त 2020 को बांदीकुई थाना क्षेत्र के ऊनबड़ा गांव की रामदेवा ढाणी में प्रिंस (टिल्लू) अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था. अब 6 साल बाद उसकी हत्या की बात सामने आई. बच्चे की हत्या उसके चाचा और बुआ ने ही की थी और उसकी हत्या करके शव को निर्माणाधीन हाईवे के पास गाड़ दिया. आरोपियों ने जुर्म कबूल तो किया, लेकिन शव की तलाश जारी है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close