Rajasthan Weather: राजस्थान में होली के बाद और चढ़ेगा गर्मी का ग्राफ, 13 जिलों में पारा 35°C के पार, जानें आपके शहर का हाल

Rajasthan Weather Today: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 2-3 दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ दिन में गर्मी और तेज होने की संभावना जताई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan weather
IANS

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है.सभी जिलों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. हालात यह है कि  बुधवार को राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. जिसके तहत अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज कि गई.पश्चिमी हिस्से जिलों  बीकानेर, जैसलमेर सहित कई जिलों में दिन के समय तेज और झुलसाने वाली गर्मी महसूस की जा रही है.  लेकिन इसके बाद भी लोगों ने बुधवार को होली पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाया. मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 2-3 दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ दिन में गर्मी और तेज होने की संभावना जताई है.

बाड़मेर में तपिश बरकरार

मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 40 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.

Advertisement

13 जिलों में 35 से पार पहुंचा पारा 

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 34.5 डिग्री, वनस्थली में 35.1 डिग्री, अलवर में 31.4 डिग्री, जयपुर में 33.9 डिग्री, पिलानी में 35.3 डिग्री, सीकर में 32.5 डिग्री, कोटा में 34.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.8 डिग्री, बाड़मेर में 38.3 डिग्री, जैसलमेर में 36.5 डिग्री, जोधपुर में 36.6 डिग्री, बीकानेर में 36.1 डिग्री, चूरू में 35.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 33.1 डिग्री, माउंट आबू में 27.8 डिग्री, नागौर में 35.1 डिग्री, डूंगरपुर में 34.8 डिग्री, जालौर में 36.4 डिग्री, सिरोही में 32.8 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 34.0 डिग्री, करौली में 34.1 डिग्री, दौसा में 34.0 डिग्री और झुंझुनूं में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

आगामी एक हफ्ते सूरज की तपिश से तपेगा राजस्थान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आसमान अधिकतर समय साफ रहेगा और दिन के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है. दोपहर के समय तेज धूप खिले रहने के आसार हैं. राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह तक शुष्क मौसम बना रहेगा. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan News Highlights: राजस्थान दिखा होली के अलग-अलग रंग, आम से खास तक सब रहे खुशियों से सराबोर

Advertisement