Rajasthan News Live Updates, 4 march 2026: एनडीटीवी राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव पेज पर आपको दिन भर की राजस्थान की अहम ख़बरें मिलेंगी. आज की सबसे बड़ी खबरों में मरुधरा में फागुनी मस्ती; आम से खास तक सब हुए सराबोर, प्रदेश के दिग्गजों ने भी गुलाल उड़ाकर बधाई दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीएम आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन करेंगे. जैसलमेर के सोनार दुर्ग के व्यासा पाड़ा में धुलंडी के दिन यह विशेष आयोजन होता है, जिसमें पुष्करणा ब्राह्मण समाज के व्यास जाति के एक विवाहित पुरुष को 'बादशाह' और दो बालकों को 'शहजादा' के रूप में चुना जाता है. बांसवाड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली दवाई का सेवन कर लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया.
कल, 3 मार्च, मंगलवार का लाइव ब्लॉग आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं
शिक्षा मंत्री ने होली की शुभकामनाएं दी
शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने होली की शुभकामनाएं दी. आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली. शिक्षा मंत्री का होली पर अलग अंदाज दिखा. होली का गीत गाकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी. रंगबाड़ी निवास पर आमजन-कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली.

भरतपुर में रंगों से लोग सराबोर
भरतपुर में होली पर चारो ओर रंगों की धूम मची है. ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक लोक नृत्यों और फिल्मी गानों के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया जा रहा है. ब्रज से लेकर पूरे देश में फाग गीतों के बीच लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगा रहे हैं. आपसी भाईचारे के साथ मस्ती में झूम रहे हैं. लोगों ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाकर होली का जश्न मनाया. रंगों की होली को देखते हुए शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी हो रही है. 
पाली में आज खेली जाएगी होली की धुलंडी
पाली में आज होली की धुलंडी खेली जाएगी. बाजार बंद रहेंगे. शाम को निकलेगी गांव शाही गैर. गैर पास होने के बाद कल बादशाह निकलेगा. उसके बाद बाजार खुलेंगे. यह परंपरा राजा महाराजाओं के समय से चली आ रही है.
किशनगंज में दस दिवसीय मेले का शुभारंभ
किशनगंज में दस दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया. किशनगंज कस्बे में 140वां फूल डोल लोकोत्सव मनाया जा रहा है. 11 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ फूल डोल लोकोत्सव का आयोजन हुआ.
रींगस में पुलिस वाले आज खेलेंगे होली
रींगस पुलिस थाना परिसर में आज होली खेली जाएगी. जीआरपी थाना और आरपीएफ थाने में भी आज ही होली खेली जाएगी.
गुड़ामालानी में आज होली स्नेह मिलन समारोह
गुड़ामालानी में आज होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होगा. राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई रहेंगे अपनों के साथ होली खेलेंगे. डाक बंगले में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम चलेगा. कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात करेंगे.
पुलिस के जवान आज मनाएंगे धुलंडी
सीकर में होली के पर्व पर आमजन की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिस के जवान आज मनाएंगे धुलंडी. पुलिसकर्मी एक दूसरे को रंग लगाकर सीकर पुलिस लाइन में रंगों का पर्व होली (घुलंडी) मनाएंगे. पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी एक साथ होली के रंग में रंगे नजर आएंगे. सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत, एएसपी तेजपाल सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.