विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च में ही मई का अहसास, 40 डिग्री तक जाएगा तापमान, जानें कब मिलेगी राहत

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही पड़ रही इस भीषण गर्मी ने निश्चित रूप से सबको चौंका दिया है. बाड़मेर में 38.8 डिग्री तापमान और आगामी दिनों में पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के संकेत साफ कर रहे हैं कि इस बार मार्च में ही मई जैसा अहसास होने वाला है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च में ही मई का अहसास, 40 डिग्री तक जाएगा तापमान, जानें कब मिलेगी राहत
Rajasthan weather
IANS

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मार्च की शुरूआत से ही तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को सूरज की तेज गर्मी का लगातार सामना करना पड़ रहा है.इस समय राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है.मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आगामी एक सप्ताह  तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की पूरी संभावना है.

 बाड़मेर में झुलसाने वाली गर्मी

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार  गुरुवार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है. 

अन्य प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 35.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.5 डिग्री, अलवर में 33.5 डिग्री, जयपुर में 35.8 डिग्री, पिलानी में 37.9 डिग्री, सीकर में 34.2 डिग्री, कोटा में 36.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 37.4 डिग्री, बाड़मेर में 38.4 डिग्री, जैसलमेर में 37.6 डिग्री, जोधपुर में 37.0 डिग्री, बीकानेर में 37.4 डिग्री, चूरू में 36.9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 36.3 डिग्री, अंता बारां में 34.2 डिग्री, डूंगरपुर में 36.2 डिग्री, जालौर में 35.9 डिग्री, सिरोही में 32.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 36.0 डिग्री, करौली में 36.2 डिग्री, दौसा में 36.5 डिग्री और झुंझुनूं में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

आने वाले दिनों में राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में 40 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

केंद्र के अनुसार वर्तमान में गुजरात और उससे सटे अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रतिचक्रवाती तंत्र बना हुआ है जिसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है.इस दौरान राज्य में अगले एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा.राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों पर मंथन शुरू, सवाल- कांग्रेस और बीजेपी समीकरण के अनुसार किसे देगी टिकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com