विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के बाद सूरज उगल रहा आग, 17 जिलों में पारा 40° पार, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा गर्मी का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. वही 11-12 मई को कुछ इलाकों में बारिश के आसार भी जताए है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के बाद सूरज उगल रहा आग, 17 जिलों में पारा 40° पार, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा गर्मी का हाल
Rajasthan weather
Meta (AI)

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान के लोगों को पिछले हफ्ते भीषण गर्मी से मिली राहत अब खत्म होने वाली है.  मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य में खुशगवार मौसम का दौर अब विदा ले रहा है और आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अगले हफ्ते से भीषण 'लू' (Heatwave) चलने की प्रबल संभावना है.

पिछले 24 घंटों में नागौर के मेड़ता में सबसे ज्यादा बारिश

 पिछले 24 घंटे की अवधि में  शनिवार सुबह तक राज्य में कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, नागौर के मेड़ता में सर्वाधिक 5 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा टोंक के वनस्थली में 4.9 मिमी, निवाई में 4.0 मिमी और अजमेर में मामूली बूंदाबांदी हुई. हालांकि, बारिश के बावजूद फलौदी 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा.

 राजस्थान में  लू चलने की चेतावनी जारी

राजस्थान में लू चलने की चेतावनी जारी
Photo Credit: Website

प्रमुख शहरों में पारा 40 के पार

तापमान बढ़ने के साथ ही राजस्थान के कई जिलों में गर्मी ने दोबारा पैर पसारना शुरू कर दिया है.मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 17 जिलों में दिन में अधिकतम तापमान  40 के पार जा रहा है. जिसमें बाड़मेर में 44.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 44.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.4 डिग्री और जोधपुर में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कोटा में 42.0 डिग्री सेल्सियस , प्रतापगढ़ में 40.2 डिग्री सेल्सियस , बीकानेर में 42 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 41.4 डिग्री और अजमेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस , जोधपुर शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस, दर्ज किया गया.राजधानी जयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा. बढ़ रहे तापमान की वजह से विभिन्न इलाकों में एक बार फिर तेज गर्मी से लोग परेशान होने शुरु हो चुके है.

अगले 5-6 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उछाल आएगा.विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में अगले 5 से 6 दिनों तक लू चलने का अनुमान है.  हालांकि, राहत की बात यह है कि 11 और 12 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, कोटा और उदयपुर संभाग में शनिवार शाम तक मेघगर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें; Rajasthan Weather Alert: जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में लू बरपाएगी कहर, जयपुर-कोटा समेत 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close