Weather Today in Rajasthan: देश के उत्तरी राज्यों में रविवार को दिन का तापमान मौसमी औसत से ऊपर रहा. प्रदेश में हीटवेव का असर भी शुरू हो चुका है. जिसके करण राज्य के पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाओं के असर से पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. गर्म हवाओं का सबसे अधिक असर बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और चितौड़गढ़ में देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जालोर, पाली, सिरोही, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां में हीटवेव की संभावना जताई गई है.
बाड़मेर में तापिश बरकरार
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को मौसम शुष्क रहा. 24 घंटे के तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39..8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 10.8 डिग्री अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान सीकर एवां फतेहपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री के मध्य दर्ज किए जा रहे हैं जो कि सामान्य से 2 से 6 डिग्री ऊपर है. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 40 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
अधिकतम तापमान ये रहा
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 37.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 36.0 डिग्री, अलवर में 36.2 डिग्री, जयपुर में 37.1 डिग्री, पिलानी में 40.2 डिग्री, सीकर में 36.0 डिग्री, कोटा में 36.7 डिग्री, डबोक में 36.3 डिग्री, बाड़मेर में 40.0 डिग्री, जैसलमेर में 39.2 डिग्री, जोधपुर में 38.8 डिग्री, माउंट आबू में 29.9 डिग्री, बीकानेर में 39.4 डिग्री, चूरू में 39.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 37.4 डिग्री, अंता बारां में 35.4 डिग्री, डूंगरपुर में 37.3 डिग्री, जालौर में 37.3 डिग्री, सिरोही में 35.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 38.5 डिग्री, करौली में 36.6 डिग्री, पाली में 37.5 डिग्री और झुंझुनूं में 37.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
हीटवेव का येलो अलर्ट
Photo Credit: Social Media X
25 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट
वही सोमवार के अलर्ट की बात की जाए तो मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में 9 मार्च( सोमवार) को हीटवेव चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.इसके तहत जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जालोर, पाली, सिरोही, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां में हीटवेव की संभावना जताई गई है.
9 और 10 मार्च को हीटवेव की स्थिति
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेज रहने की संभावना है. यहां दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है, जो सामान्य से करीब 10 डिग्री ज्यादा रहेगा. राज्य के दक्षिणी भागों में भी अगले तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है. 9 और 10 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है. अधिकांश जिलों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. वहीं आगामी 48 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया बनी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, राजस्थान में धौलपुर से बीकानेर तक सड़कों पर उतरे फैंस