विज्ञापन

टीम इंडिया बनी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, राजस्थान में धौलपुर से बीकानेर तक सड़कों पर उतरे फैंस

भारत ने इतिहास रच दिया है. उसने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है. जिसे लेकर राजस्थान में जश्न की धूम, आतिशबाजी और उत्साह से शहर गूंज उठे हैं.  

टीम इंडिया बनी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, राजस्थान में धौलपुर से बीकानेर तक सड़कों पर उतरे फैंस
राजस्थान में जश्न की धूम, आतिशबाजी और उत्साह से शहर गूंज उठे हैं.  

T20 World Cup Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. जिसे लेकर राजस्थान के विभिन्न जिलों में भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर जश्न का माहौल है. लोग आतिशबाजी कर रहे हैं नाच रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं. बड़े-बड़े स्क्रीन पर मैच देखकर फैंस ने आनंद लिया. जीत की खबर फैलते ही सड़कें रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठीं. युवा और बुजुर्ग सभी इस पल को यादगार बना रहे हैं.

तीसरी भार जीता विश्व कप

यह भारत की तीसरी जीत है. इससे पहले 2007 में पाकिस्तान को और 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती थी. खिलाड़ियों की मेहनत और रणनीति ने मैच को रोमांचक बनाया. कप्तान की अगुवाई में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई. फैंस सड़कों पर उतर आए और जीत का जश्न मनाने लगे.

Latest and Breaking News on NDTV

धौलपुर में खुशी की लहर

धौलपुर में भारत के चैंपियन बनने पर उत्साह चरम पर पहुंच गया. फैंस ने आतिशबाजी से जश्न मनाया. पूरा शहर जीत की खुशी में डूबा हुआ है. लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और टीम इंडिया के लिए तालियां बजा रहे हैं.

नागौर में जश्न की धूम

नागौर में टी20 कप की जीत पर माहौल गर्माया. लोगों ने बड़े स्क्रीन लगाकर मैच का मजा लिया. जीत के बाद आतिशबाजी की गई और शहर जश्न में सराबोर हो गया. फैंस ने सड़कों पर डांस किया और नारे लगाए.

Latest and Breaking News on NDTV

बीकानेर की एतिहासिक खुशी

बीकानेर भारत की इस एतिहासिक जीत से झूम उठा. जगह-जगह आतिशबाजी हो रही है. समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं और जश्न मनाया. पूरा शहर टीम इंडिया की तारीफ कर रहा है. यह पल सभी के लिए गर्व का विषय बन गया.

उदयपुर में झीलों के बीच उत्साह

झीलों की नगरी उदयपुर की ओल्ड सिटी में जीत का जश्न छाया. लोगों ने आतिशबाजी की और शहर में खुशी का माहौल बनाया. फैंस ने मैच की हर गेंद पर तालियां बजाईं. अब ट्रॉफी की चमक से पूरा इलाका चमक रहा है. यह जीत न सिर्फ क्रिकेट की बल्कि देश की एकता की मिसाल है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- भारत बना चैंपियन, तीसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप; सैमसन-बुमराह का शानदार प्रदर्शन 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close