विज्ञापन
18 hours ago

India vs New Zealand: T20 World Cup Final Match LIVE Updates: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल (T20 World Cup Final) में आज भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खिताबी मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड को हरा दिया है. भारत ने 2007 में पाकिस्तान और 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 का खिताब अपने नाम किया था. तीसरी बार भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीता है. 

LIVE TV देखें

भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्डकप

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा कर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है. 

न्यूज़ीलैंड की आधी टीम आउट

न्यूज़ीलैंड की आधी टीम पवैलियन लौट चुकी है. न्यूज़ीलैंड टीम ने पांच विकेट खो कर 72 रन बनाये हैं. 

न्यूज़ीलैंड पावर प्ले में धाराशाई

पावर प्ले में भारत ने न्यूज़ीलैंड के तीन विकेट हासिल कर लिए, न्यूज़ीलैंड ने 52 रन बनाये 

भारत ने न्यूज़ीलैंड को दिया 257 का टारगेट दिया

भारत ने न्यूज़ीलैंड को दिया 257 का टारगेट दिया है, यह अब तक का टी 20 विश्वकप में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है, 

एक ही ओवर में भारत के तीन विकेट गंवाए

एक ही ओवर में भारत के तीन विकेट गंवाए, संजू सेमसन, ईशान किशन और कप्तान सूर्या कुमार यादव आउट हुए 

10 ओवर हुए पूरे, भारत ने बनाये 128 रन

भारत ने 10 ओवर में शानदार 128 रन पूरे किये हैं, सिर्फ एक विकेट खोया है. 

भारत ने अपना पहला विकेट खो दिया है, अभिषेक शर्मा 51 रन बना कर आउट 

अभिषेक शर्मा पावरप्ले में तहलका

अभिषेक शर्मा पावरप्ले में तहलका मचा रहे हैं. भारत का रन रेट 14 से अधिक का है. पावरप्ले में भारत ने 92 रन बनाये हैं. अभिषेक ने 19 गेंदों पर शानदार 51 रन बनाये हैं.  संजू 37 रन बना कर खेल रहे हैं. 

तीन ओवर पूरे भारत ने बिना नुकसान बनाये 27 रन

तीन ओवर पूरे भारत ने बिना नुकसान बनाये 27 रन 

भारत ने पहले ओवर में 7 रन बनाये, बिना नुकसान के

भारत के सलामी बल्लेबाज़ संजू सेमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने आये हैं. पहला ओवर न्यूजीलैंड के मेट हनेरी ने किया, भारत ने इसमें 7 रन  बनाये, बिना नुकसान के 

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह रोमांचक मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद में खेला जा रहा है. टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि पिच को देखते हुए पहले गेंदबाजी करना टीम के लिए बेहतर रणनीति हो सकती है. वहीं भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी. फाइनल मैच को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. 

T20 World Cup 2026 Final Match Today LIVE: मैच से पहले स्टेडियम में रिकी मार्टिन का शो

फाइनल मैच से पहले स्टेडियम में एक संगीतमय प्रस्तुति होगी जिसमें मशहूर गायक रिकी मार्टिन हिस्सा लेंगे. स्टेडियम में दर्शक पहुंचने शुरू हो गए हैं. क्लोज़िंग सेरेमनी शाम 5:30 बजे से होगी.

ICC Men's T20 World Cup Final LIVE: शाम 7 बजे शुरू होगा फाइनल मुकाबला

भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमों के बीच आज आईसीसी T20 मुकाबले का फाइनल मैच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close