विज्ञापन

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, इंग्लैंड से हुई जबरदस्त जंग

भारतीय टीम ने जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए. वहीं इंग्लैंड 254 रन के लक्ष्य को पूरा नहीं कर सका. इस मैच में संजू सैमसन एक बार फिर आतिशी पारी खेलकर टीम इंडिया को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया.

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, इंग्लैंड से हुई जबरदस्त जंग

T20 World Cup India vs England: भारतीय टीम एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है. गुरुवार को भारत और इंग्लैड के बीच जबरदस्त सेमी फाइनल मैच खेला गया. टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी चुनी और भारतीय टीम ने जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए. वहीं इंग्लैंड 254 रन के लक्ष्य को पूरा नहीं कर सका. इस मैच में संजू सैमसन एक बार फिर आतिशी पारी खेलकर टीम इंडिया को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया. हालांकि इंग्लैंड की ओर से भी अच्छी पारी खेली गई. जैकब बेथेल ने शतकीय पारी खेली. हालांकि जीत दर्ज नहीं कर पाई और 7 रन से हार गई.

जहां टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए और इंग्लैड को 254 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी.

भारतीय टीम की पारी

भारतीय टीम की ओर से पहले संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए. लेकिन अभिषेक महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद संजू सैमसन ने आतिशी पारी शुर कर दी और इशान किशन के साथ लंबी पारी खेली. लेकिन किशन भी 39 रन पर कैच दे बैठे. इसके बाद शिवम दूबे और सैमसन ने पारी को संभाला. सैमसन ने 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली. सैमसन के बाद सूर्या आए लेकिन 11 रन पर ही आउट हो गए. वहीं 43 रन पर शिवम दूबे रन आउट हो गए. इसके बाद पांड्या 27 रन और तिलक ने 21 रन की तेज पारी खेली और टीम का स्कोर 253 रन पहुंच गया.

इंग्लैड की पारी

254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सॉल्ट महज 5 रन पर पांड्या का शिकार हो गए. इसके बाद ब्रुक भी 7 रन पर बुमरा का शिकार हो गए. जल्दी ही बटलर भी 25 रन पर वरुण के जाल में फंस गए. हालांकि जैकब बेथेल ने एक ओर से इंग्लैंड की पारी को संभाल लिया और आखिर तक 105 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान टॉम बैनटॉन 17 रन, जैक ने 35 रन सैम ने 18 रन की पारी खेली. बेथेल के आउट होने के बाद इंग्लैंड के हाथ से मैच निकल गया.

भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 64 रन पिटाए. वहीं अर्शदीप भी 4 ओवर में 51 रन दिए. 

अब टीम इंडिया फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ेगी. यह मैच 8 मार्च को होने वाला है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close