विज्ञापन

पाकिस्तान ने टी20 विश्वकप में भारत के साथ मैच का किया बॉयकॉट, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला 

पाकिस्तान और भारत के बीच ग्रुप स्टेज का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना तय था

पाकिस्तान ने टी20 विश्वकप में भारत के साथ मैच का किया बॉयकॉट, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला 

पाकिस्तान ने रविवार को घोषणा की कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगा. पाकिस्तान और भारत के बीच ग्रुप स्टेज का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना तय था. यह फैसला पाकिस्तान सरकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया.

सरकार के अनुसार, यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाए जाने के बाद लिया गया. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था.

पाकिस्तान सरकार ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने की अनुमति देती है, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी.”

बांग्लादेश के मेगा इवेंट में खेलने के लिए भारत न आने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश को मेगा इवेंट से बाहर कर कर दिया था. इसी मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश का न केवल समर्थन किया था, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसी मुद्दे पर आईसीसी की बैठक में हुई वोटिंग में बांग्लादेश के समर्थन में वोटिंग की थी, लेकिन 12 पूर्णकालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देश और 4 एसोसिएट्स देशों की वोटिंग में यह मुद्दा 14-2 से भारत के पक्ष में गया था.

ICC ने साफ तौर पर कहा था कि भारत में अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन को लेकर बांग्लादेश के खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई भी खतरा नहीं है.  ICC ने बांग्लादेश की तटस्थ स्थान पर मैच के आयोजन की मांग को सिरे से नकार दिया, लेकिन पाकिस्तान ने खुले तौर पर बांग्लादेश को बाहर किए जाने की न केवल खुलकर आलोचना की, बल्कि यह भी तय किया कि वह मेगा इवेंट में खेलने का फैसला देश की सरकार से विचार-विमर्श के बाद करेगा. 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close