विज्ञापन

2023 में BJP से 6 साल के लिए निष्कासित हुए, अब पार्टी ने दिया टिकट, जानिए कौन हैं सुखवंत सिंह

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 में BJP ने रामगढ़ सीट पर सुखवंत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. सुखवंत सिंह जो पहले भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े थे, अब फिर से BJP में शामिल हो गए हैं. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है.

2023 में BJP से 6 साल के लिए निष्कासित हुए, अब पार्टी ने दिया टिकट, जानिए कौन हैं सुखवंत सिंह
सुखवंत सिंह

Rajasthan Assembly Election 2024: राजस्थान में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 7 में से 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने रामगढ़ विधानसभा सीट पर विगत चुनाव में भाजपा के बागी रहे सुखवंत सिंह पर दाव खेला है. इस टिकट की दौड़ में अलवर शहर से 2 बार विधायक रहे बनवारी लाल सिंघल, वर्ष 2023 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे जय आहूजा सहित एक दर्जन नेता टिकट की दावेदारी में थे, लेकिन ऐन वक्त पर भारतीय जनता पार्टी ने सुखवंत सिंह पर दाव खेला है.

2018 में BJP ने बनाया था अपना प्रत्याशी

लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के प्रधान रहे सुखवंत सिंह को वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था. लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान ही बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन हो गया था, फिर इस सीट पर उपचुनाव हुए जिसमें बहुजन समाज पार्टी ने जगत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया और यह कांग्रेस की उम्मीदवार सफिया खान से चुनाव हार गए. इसके बाद वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में सुखवंत सिंह ने टिकट की दावेदारी की, लेकिन चुनाव की टिकट की दौड़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान देव आहूजा के भतीजे जय आहूजा आगे रहें.

जब करवाई BJP उम्मीदवार की जमानत जब्त 

सुखवंत सिंह ने चंद्रशेखर रावण की पार्टी आजाद समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहे. यहां भाजपा के उम्मीदवार जय आहूजा की जमानत जब्त हो गई. इस सीट पर कांग्रेस के जुबेर खान चुनाव जीते. वर्ष 2018 में हुए चुनाव में सुखवंत सिंह ने 72,700 वोट प्राप्त किया. वहीं वर्ष 2023 में आजाद समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा और 74,559 वोट प्राप्त किए और दूसरे नंबर पर रहे. भारतीय जनता पार्टी ने बागी चुनाव लड़े सुखवंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था.

त्रिकोणी मुकाबला में कांग्रेस को हो सकता है फायदा

लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में सुखवंत सिंह ने फिर BJP ज्वाइन कर ली थी. पिछले महीने कांग्रेस से विधायक जुबेर खान का इंतकाल होने के कारण फिर इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. वर्ष 2018 के दौरान भी उपचुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस की सरकार बनी और कांग्रेस का ही उम्मीदवार जीता.

इस बार भी उप चुनाव हो रहे हैं भाजपा की सरकार है और अब यह प्रयास लगाए जा रहे हैं की संभावित भाजपा चुनाव जीते. लेकिन अगर इस सीट पर त्रिकोण मुकाबला होता है तो निश्चित रूप से कांग्रेस के पक्ष में पलड़ा भारी होगा.

हालांकि कांग्रेस ने अभी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. लेकिन कयास यह लगाए जा रहे हैं कि दिवंगत कांग्रेस विधायक जुबेर खान के छोटे बेटे आर्यन खान को टिकट दिया जाएगा. और सहानुभूति लहर के जरिए चुनाव जीतना का प्रयास करेगी.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Assembly By Election: भाजपा ने 6 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Previous Article
Rajasthan Assembly By Election: भाजपा ने 6 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, देखें किसे कहां से मिला टिकट
2023 में BJP से 6 साल के लिए निष्कासित हुए, अब पार्टी ने दिया टिकट, जानिए कौन हैं सुखवंत सिंह
Rajasthan Assembly By-election Dausa seat BJP gave ticket Kirori Lal brother Jagmohan Meena
Next Article
दौसा से जगमोहन को प्रत्याशी बना भाजपा ने खेला दोहरा दांव, जीते तो किरोड़ी लाल के परिवार से होंगे तीसरे विधायक
Close