विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2026

प्रेमी के साथ चली गई पत्‍नी, पत‍ि ने जहर खाकर दे दी जान 

पत्‍नी का दूसरे युवक से अवैध संबंध की वजह से वह परेशान रहता था. उसके बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.  

प्रेमी के साथ चली गई पत्‍नी, पत‍ि ने जहर खाकर दे दी जान 
बांसवाड़ा में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया.

बांसवाड़ा जिले के कंसारवाड़ी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. पत्नी के अवैध संबंधों से आहत होकर एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है क‍ि उसकी पत्‍नी अपनी प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई. इसकी वजह से वह परेशान रहता था. इसी वजह से उसने सुसाइड कर ल‍िया. पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया.

पत्नी प्रेमी के साथ चली गई   

जानकारी के अनुसार, सेमन सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. वह मस्का छोटा का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति से पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजनों के अनुसार, सेमन सिंह जब मजदूरी के लिए बाहर गया, उसी समय उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई. 

तनाव में आकर खाया जहर 

पर‍िजनों ने बताया क‍ि जब सेमन सिंह घर लौटा, उसे इसकी जानकारी हुई. इसकी वजह से वह तनाव में आकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन उसे तुरंत बांसवाड़ा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के बेटे विपुल ने कंसारवाड़ी थाने में लिखित रिपोर्ट देकर अपनी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कंसारवाड़ी थाना के सीआई राजवीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं. महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. 

यह भी पढ़ें: 150 साल बाद बाहर निकाली दादा गुरुदेव महाराज की पवित्र चादर, 1.08 करोड़ भक्त पूरे विश्व में कर रहे इकतीसे का पाठ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com