रिश्तो को तार-तार करने वाली एक घटना भीलवाड़ा में सामने आई है. पत्नी ने पति से पीछा छुड़ाने के लिए अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिए. वीडियो वायरल करने का आरोप भी पति पर लगा दिया. वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंचा तो सब सन्न रह गए, जो विवाहिता पति पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लग रही थी. पुलिस जांच में पत्नी ही साजिशकर्ता निकली. पत्नी ने पति से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर ही अश्लील वीडियो वायरल की थी.
पति ने किया खुलासा
महिला 28 मार्च को गांधीनगर थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी. उसने पति पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया. महिला के शिकायत पर उसके पति को बुलाया. पुलिस की पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर वीडियो बनाकर वायरल किया.
पति ने पत्नी का चैट दिखाया
उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का सोशल मीडिया चैट पुलिस को दिखाया तो मामला खुल गया. इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को थाने बुलाकर पूछताछ की तो सारी कहानी सामने आ गई. प्रेमी घटना के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया. पुलिस की साइबर टीम सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला तो पता चला की युवती के प्रेमी ने सिम दिलाया था. सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर वीडियो वायरल किया गया.
भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वीडियो वायरल होने का मामला भीलवाड़ा के थाने में दर्ज है, जिसकी जांच चल रही है. ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो वायरल किया गया है. अभी मुकदमा दर्ज हुआ है. अभी कुछ और कहना उचित नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: "मैं मुख्यमंत्री था तो बेटे को सीएम आवास में नहीं रखा", गहलोत बोले- राजनीति में परिवार को अलग रखना चाहिए