Rajasthan Assembly: क्या गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर राजस्थान सरकार सब्सिडी बढ़ाकर जनता को राहत देगी? मंत्री ने दिया जवाब

LPG Gas Price: क्या भजनलाल सरकार सब्सिडी बढ़ाकर जनता को देगी राहत? जानिए मंत्री सुमित गोदारा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच राजस्थान विधानसभा में हुई तीखी बहस का पूरा ब्योरा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
9 मार्च को बढ़े दाम, 25 दिन की वेटिंग; क्या राजस्थान सरकार बढ़ाएगी अपनी तरफ से सब्सिडी?
YouTube@RajasthanAssembly

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में मंगलवार को रसोई गैस की कीमतों (LPG Cylinder Prices) और सब्सिडी (Subsidy) को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ (Babu Singh Rathore) के सवालों से शुरू हुई यह चर्चा देखते ही देखते प्रदेश की आम जनता की जेब और अंतरराष्ट्रीय बाजार के गणित तक पहुंच गई. 

कितने लोगों को मिल रही सब्सिडी?

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा (Sumit Godara) ने सदन को जानकारी दी कि राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत कुल 1 करोड़ 8 लाख 37 हजार 942 परिवार हैं. सरकार के प्रयासों से अब तक 68 लाख 46 हजार परिवारों की LPG सीडिंग की जा चुकी है, जिसमें से 61 लाख 6 हजार 474 परिवार मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना का सीधा लाभ उठा रहे हैं. मंत्री ने बताया कि भजनलाल सरकार के कार्यकाल में अब तक 5.68 करोड़ रिफिल पर 1051 करोड़ रुपये की सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खातों में भेजी गई है.

वंचित परिवारों के लिए चलेगा विशेष अभियान

विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने डेटा विसंगतियों और तकनीकी कारणों से वंचित परिवारों का मुद्दा उठाया. इस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन परिवारों की मैपिंग तकनीकी कारणों या राशन कार्ड में भिन्नता की वजह से रुकी हुई है, उनके लिए सरकार विशेष अभियान चलाएगी. लक्ष्य यह है कि प्रदेश के सभी 1.08 करोड़ पात्र परिवारों को न केवल कनेक्शन मिले, बल्कि सब्सिडी का लाभ भी सुनिश्चित हो.

जूली ने पूछा- क्या सरकार राहत देगी?

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tika Ram Jully) ने 9 मार्च 2026 को हुई कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, 'घरेलू सिलेंडर के दाम 80 रुपये और कमर्शियल के 120 रुपये बढ़ गए हैं. हालात ये हैं कि रसोई गैस की बुकिंग पर 25 दिन की वेटिंग चल रही है. क्या सरकार इस बढ़ी हुई कीमत का बोझ खुद उठाकर जनता को राहत देगी?' जूली ने पिछली सरकार का हवाला देते हुए तर्क दिया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें अधिक थीं, तब भी जनता को 500 रुपये में सिलेंडर दिया गया था.

Advertisement

मंत्री सुमित गोदारा ने दिया जवाब

मंत्री सुमित गोदारा ने बढ़ती कीमतों के पीछे अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशों का हवाला दिया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राजस्थान सरकार का संकल्प हर घर तक गैस पहुंचाने का है और इस दिशा में बजट या संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.

ये भी पढ़ें:- 'मैं मान जाऊंगा आपको..कि आप में ताकत है और कुछ पावर दे रखी है', विधानसभा में जूली ने मंत्री बेढम को दी चुनौती

Advertisement