विज्ञापन

अश्‍लील वीड‍ियो और फोटो वायरल होने पर मह‍िला ने क‍िया सुसाइड, देवर के ख‍िलाफ मुकदमा 

आरोपी मह‍िला को ब्‍लैकमेल करके शोषण करता था. मह‍िला के भाई ने आरोपी के ख‍िलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया. 

अश्‍लील वीड‍ियो और फोटो वायरल होने पर मह‍िला ने क‍िया सुसाइड, देवर के ख‍िलाफ मुकदमा 
महिला के सुसाइड के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन.
NDTV Reporter

धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने की वजह से एक विवाहिता ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप.मृतक विवाहिता के भाई ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. 

शारीरिक शोषण करने का आरोप 

रिपोर्ट में आरोप लगाया कि साल 2013 में बहन की शादी कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव में की थी. करीब 1 साल पहले आरोपी बहन की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था. आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण कर रहा था. इस वजह से बहन बहुत परेशान रह रही थी. 

सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल किया 

रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बहन के अश्लील फोटो और वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. समाज में बदनामी और इज्जत की खातिर बहन ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया क‍ि मृतका के भाई ने अपने जीजा के साथ 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस टेक्निकल साक्ष्य एकत्रित कर रही है. सुसाइड पॉइंट का भी पुलिस ने मौका मुआयना किया है. पोस्टमार्टम कराकर डेड बॉडी अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दी है. घटना से संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं. 

आरोपी परिवार के बताए जा रहे

विवाहिता के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के आरोपी पति के परिवार से ताल्लुक रखते हैं. मुख्य आरोपी पति का रिश्ते में चचेरा भाई बताया जा रहा है. करीब 1 साल पूर्व आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो विवाहिता के बनाए थे, जिनके आधार पर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था. नामजद मुकदमा होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं. थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, जिन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव के लिए नामांकन के बचे सिर्फ 2 दिन, कांग्रेस ने 4 विधानसभा क्षेत्रों में तय किए प्रत्याशी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com