प्लास्टिक के कट्टे में महिला की म‍िली लाश, स‍िर और पैरों के पंजे गायब 

न‍िर्मम तरीके से मह‍िला की हत्‍या से इलाके में सनसनी फैल गई. पुल‍िस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नागौर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नागौर जिले के पादु कलां थाना क्षेत्र के पंचरडा गांव में महिला की हत्या का मामला सामने आया है.  पंचरडा के कांकड़ में एक महिला का शव एक प्लास्टिक  कट्टे में मिला, लेकिन महिला का सिर और पैरों के पंजे गायब हैं. निर्मम तरीके से की गई, इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है.  मामला पादु कला थाना क्षेत्र के पचरंडा गांव के कांकड़ का है. सोमवार को एक बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.  घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, और देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई.  सूचना मिलने पर पादु कला थाना अधिकारी उमाशंकर शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. 

प्लास्टिक के कट्टे में थी लाश  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पचरंडा गांव के कांकड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति बकरियां चरा रहा था. इसी दौरान उसकी नजर जमीन पर पड़े एक प्लास्टिक के कट्टे पर गई, जिसमें एक महिला का खून से लथपथ हालत में शव था. महिला के शव को इस हालत में देखकर वह घबरा गया और तुरंत गांव में जाकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी.  

Advertisement

नाथी देवी की लाश थी 

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पादु कला थाना अधिकारी उमाशंकर शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई और प्रारंभिक जांच शुरू की. मृतका की पहचान ग्राम पालड़ी निवासी 70 वर्षीय नाथी देवी के रूप में हुई है.

सुबह बाजार गई थी महिला 

परिजनों के अनुसार, नाथी देवी रविवार को सुबह करीब 11 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे.  इसी बीच एक व्यक्ति से शव मिलने की सूचना म‍िली. परिजन भी मौके पर पहुंचे.  मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान नाथी देवी के रूप में की. 

महिला का सिर और पैर गायब 

पादु कला थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा के अनुसार प्रथम दृष्टया लूट की नियत से महिला की हत्या की गई है, ऐसा प्रतीत होता है.  महिला का स‍िर नहीं मिला है, और ना ही महिला के पैर मिले हैं.  शव के पास महिला का मोबाइल मिला, जिससे उसकी पहचान हो पाई है.  मृतका के पोते मुकेश ने बताया कि दादी के गले में सोने की टुस्सी, कानों के झूमर पैरों में चांदी के कड़ला, चांदी झड़ा, चांदी का कंडोरा और सोने का बोर पहन रखा था.  

घटना की जानकारी तक़रीबन 11:30 बजे मिली थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और महिला की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कल से नया पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ होगा एक्‍ट‍िव, आंधी के साथ बार‍िश की भव‍िष्‍यवाणी