विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

Rajasthan: ल‍िव इन र‍िलेशनश‍िप में रह रही मह‍िला की फंदे पर लटकते म‍िली लाश, पहले से थी शादीशुदा

Rajasthan: राजस्‍थान की हनुमानगढ़ पुलिस से पूछताछ में युवक ने बताया मृतका पूजा रानी पहले से ही विवाहित थी, जिससे उसके तीन बच्चे भी हैं.

Rajasthan: ल‍िव इन र‍िलेशनश‍िप में रह रही मह‍िला की फंदे पर लटकते म‍िली लाश, पहले से थी शादीशुदा
पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया.

Rajasthan: हनुमानगढ़ में दो साल से लिव इन र‍िलेशनश‍िप में रह रही महिला की संदिग्ध पर‍िस्‍थ‍ित‍ियों में मौत हो गई. रव‍िवाद देर रात एक व्यक्ति महिला को ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंचा. डॉक्‍टरों ने महिला को मृत घोषित कर द‍िया. इसकी सूचना पुल‍िस को दी गई. मह‍िला को लेकर आए व्‍यक्‍त‍ि ने पुल‍िस को बताया क‍ि वे दोनों दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में जंक्शन के खुजा क्षेत्र में रह रहे थे. पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया.

हरियाणा की रहने थी महिला 

जंक्शन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला अस्पताल चौकी से देर रात को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना म‍िली. रात में ड्यूटी ऑफिसर सहायक उप-निरीक्षक जय सिंह पहुंचे थे. मह‍िला को लेकर आए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम परमजीत बताया, जो मूल रूप से हरियाणा के करनाल का निवासी है. परमजीत ने बताया कि वे दोनों हरियाणा के करनाल से दो साल पहले यहां आकर साथ रहने लगे थे. महिला पहले से विवाहित थी. देर रात को महिला ने फांसी लगा ली, जिसे तुरंत उतारकर जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया.

पहले से विवाहित थी महिला

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया क‍ि मृतका पूजा रानी पहले से ही विवाहित थी, जिससे उसके तीन बच्चे भी हैं. पूजा अपने परिवार को छोड़ कर दो साल पहले उसके साथ हनुमानगढ़ आकर रहने लगी. मृतका और वो दोनों मूल रूप से हरियाणा के करनाल के निवासी हैं.

पुलिस हर एंगल से करेगी जांच

जंक्शन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर मौका देखने के बाद जिला अस्पताल पहुंच जानकारी जुटाई. पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है. महिला के परिजनों को भी सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है. पोस्टमार्टम में महिला की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: सीकर के त्रिवेणी धाम के पास बड़ा हादसा, रातभर चारे में दबी रहीं 3 जिंदगियां, पति-पत्नी और 3 साल के मासूम की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com