अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर चल रहा काम, कई ट्रेनें रद्द और कुछ का बदला मार्ग

ट्रेन से सफर करने वाले यात्र‍ियों के ल‍िए जरूरी खबर है. रेलवे स्‍टेशन जाने से पहले अपने ट्रेन का रूट जरूर चेक कर लें. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर काम चलने की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर जवाली-रानी स्टेशनों के बीच काम चलने की वजह से ब्‍लॉक ल‍िया गया है. ब्रिज संख्‍या 633 और 634 पर आरसीसी बॉक्‍स डाला जा रहा है. इसकी वजह से रेल यातायात प्रभाव‍ित रहेगा. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया क‍ि काम चलने की वजह से कई ट्रेनों को रद्द क‍िया गया है. कई ट्रेनों के मार्ग बद गए हैं. कुछ ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है.

दो ट्रेनें रहेंगी रद्द 

ट्रेन नंबर 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 23, 24 अप्रैल को और 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 24, 25 अप्रैल को रद्द रहेगी. यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने अग्रिम सूचना जारी कर दी है, ज‍िससे यात्र‍ियों को परेशानी ना हो. 

Advertisement

कई ट्रेनों के रूट बदले

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस, 20943 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी, 20694 बैंगलुरु-जोधपुर और 20496 हडपसर-जोधपुर ट्रेनों के मार्ग बदल द‍िए गए हैं. ये ट्रेनें अब अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा और महेसाना-भीलड़ी-लूनी मार्ग से होकर चलेंगी. स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी रहेगा. 

एक घंटे देरी से होगी रवाना 

इसके अलावा गाड़ी संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक 1 घंटे 30 मिनट और 19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से रवाना होगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ज‍िससे किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: जयपुर में हाथियों को ख‍िलाया जा रहा तरबूज और ककड़ी, पिलाया जा रहा सत्‍तू और नार‍ियल पानी