दुग्‍गर फाइबर कंपनी में ज‍िंदा जल गया कर्मचारी, शव को फावड़े से खुरचकर कट्टे में भरा 

परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने ना तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए थे, और ना ही हादसे के बाद तुरंत सही जानकारी दी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आग लगने से कंपनी में रखा सामान जलकर राख हो गया.

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित दुग्गर फाइबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बुधवार भीषण आग लग गई. आग में एक मजदूर जिंंदा जल गया. गुरुवार को कंपनी परिसर मजदूर अर्जेंद्र कुमार का नर कंकाल मिला. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. हादसे ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था, फायर NOC और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए.

फावड़े से खुरचकर निकाला शव  

मृतक के साले अमित कुमार ने बताया कि अर्जेंद्र कुमार कंपनी में काम कर रहे थे, तभी टैंकर में आग लगने से वह जिंदा जल गया. उन्होंने बेहद भावुक होकर कहा कि शव इतनी बुरी तरह जल चुका था कि उसे फावड़े से खुरचकर कट्टे में भरना पड़ा.

Advertisement

फ्यूल ट्रांसफर करते समय हुआ हादसा   

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय टैंकर से कंपनी परिसर में फ्यूल ट्रांसफर किया जा रहा था. इसी दौरान आग भड़क गई, और कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र आग की लपटों में घिर गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर तक काला धुआं दिखाई दे रहा था.

कंपनी परिसर में मिला शव 

भिवाड़ी थाना अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को श्रमिकों ने लापता कर्मचारी की तलाश की, जिसके बाद कंपनी परिसर से शव बरामद हुआ. फिलहाल एफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.  श्रमिकों ने कंपनी पर बिना सुरक्षा मानकों और बिना फायर एनओसी के फैक्ट्री संचालन के गंभीर आरोप लगाए. 

यह भी पढ़ें: PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर