विज्ञापन

PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर

कभी साइकिल से संसद पहुंचकर दुनिया को चौंकाने वाले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अब बीकानेर की सड़कों पर ई-रिक्शा की सवारी की है. पीएम मोदी के 'ईंधन बचाओ-विदेशी मुद्रा बचाओ' के मिशन को जमीन पर उतारते मंत्री की यह सादगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जानिए क्या है पूरा मामला.

बीकानेर स्टेशन से ई-रिक्शा में बैठकर घर पहुंचे कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल.
X@arjunrammeghwal

Bikaner News: केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) अपनी सादगी के लिए एक बार फिर सुर्खियों में हैं. गुरुवार को बीकानेर पहुंचे मंत्री मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ईंधन बचाओ' के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए ई-रिक्शा से सफर कर जनता को एक बड़ा संदेश दिया.

स्टेशन से घर तक ई-रिक्शा की सवारी

बीकानेर स्टेशन पर उतरने के बाद लग्जरी गाड़ियों के काफिले को छोड़ मंत्री मेघवाल सीधे ई-रिक्शा में सवार हो गए. उन्होंने स्टेशन से अपने निवास तक का सफर इसी सार्वजनिक परिवहन माध्यम से तय किया. मंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया कि स्वच्छ ऊर्जा अपनाना और ईंधन बचाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी है.

PM मोदी की अपील का असर

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आर्थिक संकट और विदेशी मुद्रा के संरक्षण के लिए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की विशेष अपील की थी. मंत्री मेघवाल पहले भी साइकिल से संसद जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे चुके हैं, जिसकी तारीफ खुद पीएम मोदी भी कर चुके हैं.

बीकानेर में आज के बड़े कार्यक्रम

मंत्री मेघवाल का आज का दिन बीकानेर के विकास कार्यों के नाम रहेगा. सबसे पहले वे सुजानदेसर में CSR फंड से निर्मित डिजिटल कक्षाओं और विद्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे PBM अस्पताल में 'ब्रेकीथेरेपी यूनिट' का लोकार्पण करेंगे. फिर वे दोपहर 3 बजे देशनोक में सांसद निधि से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे.

ये भी पढ़ें:- NEET आरोपी दिनेश बिंवाल को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में ठनी, राठौड़ ने झाड़ा पल्ला तो जूली ने पेश किए सबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com