विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

Rajasthan: वाटर कूलर से करंट लगने पर युवक की मौत, अजमेर के राजस्व मंडल परिसर में हादसा 

Rajasthan: कैंटीन संचालक ने बताया क‍ि वाटर कूलर में पहले भी करंट उतरता था. संबंध‍ित व‍िभाग को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.  

Rajasthan: वाटर कूलर से करंट लगने पर युवक की मौत, अजमेर के राजस्व मंडल परिसर में हादसा 
युवक का शव पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया.

Rajasthan: अजमेर स्‍थ‍ित राजस्व मंडल परिसर में शुक्रवार (13 जून)  को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां वाटर कूलर से करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान वीरेंद्र माली (25) के रूप में हुई है, जो राजस्व मंडल परिसर स्थित कैंटीन में काम करता था. पुल‍स ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया. पुलिस घटना के कारणों और लापरवाह अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.

वाटर कूलर में उतरा करंट 

वीरेंद्र कैंटीन के पास लगे वाटर कूलर पर पानी पीने के ल‍िए गया. वाटर कूलर में करंट उतरा हुआ था. पानी पीने के दौरान वीरेंद्र करंट की चपेट में आ गया. मौके पर बेहोश होकर ग‍िर गया. आनन-फानन में स्थानीय लोग और साथी कर्मचारी उसे लेकर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

कैंटीन में काम करता था युवक 

कैंटीन संचालक मुकेश वैष्णव ने बताया कि वीरेंद्र पिछले लंबे समय से उनके पास काम करता था. वाटर कूलर में पहले से करंट उतरता था, जिसकी जानकारी कई बार संबंधित विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. हादसे के समय वीरेंद्र ने पैरों में चप्पल भी नहीं पहन रखी थी, जिससे करंट सीधे शरीर में उतर गया.

पुल‍िस मामले की जांच में जुटी 

यह हादसा राजस्व मंडल प्रशासन की घोर लापरवाही को भी उजागर करता है. परिसर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की नियमित जांच नहीं होना, इस दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज द‍िाया. मामले की जांच शुरू कर दी है.  

यह भी पढ़ें: नरेश मीणा के समरावता ह‍िंसा और आगजनी मामले में चार्ज बहस पूरी, 24 जून को आएगा फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com