विज्ञापन

सोशल मीड‍िया पर सुसाइड का पोस्ट डालकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा युवक, SP ने भेज दी फोर्स 

युवक ने रेलवे ट्रैक पर जान देने की बात लिखी थी. इस पर लोकल पुलिस के साथ रेलवे पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया. पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची.

सोशल मीड‍िया पर सुसाइड का पोस्ट डालकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा युवक, SP ने भेज दी फोर्स 
रेलवे ट्रैक पर पहुंचा कर्मचारी.

भरतपुर-उद्योग नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने झगड़े से परेशान होकर सोशल मीडिया पर आत्महत्या की पोस्ट डाल द‍िया, ज‍िससे हड़कंप मच गया. इसके बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया.  इसकी जानकारी जैसे ही भरतपुर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द को मिली तो अलर्ट कर द‍िया. पुलिस रेलवे ट्रैक पर पहुंची तो युवक उन्हें देखकर घर चला गया. 

नशे में किया पोस्ट 

उन्होंने स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस को अवगत कराया. रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस युवक की तलाश में जुट गई, पुलिस रेलवे ट्रैक पर गई तो युवक वहां से घर चला गया. पुलिस उसके घर गई तो उसने कहा कि उसने शराब के नशे में पोस्ट की. हालांकि, युवक सुरक्षित है. 

दोपहर साढ़े 3 बजे किया पोस्ट 

शनिवार दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर एक युवक को मैसेज कर कहा कि मैं सोशल मीडिया पर लाइव सुसाइड करने जा रहा हूं. इसके बाद उसने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया. 3 बजकर 46 मिनट पर जैसे ही भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द को युवक की पोस्ट की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत संबंधित थाना क्षेत्र को अलर्ट किया. 

पोस्ट करते ही पुलिस एक्टिव 

बाद में जानकारी मिली कि युवक शराब का आदी है और नशे में उसने पोस्ट डाल दी थी. हालांकि, युवक सुरक्षित है. इस पूरे घटनाक्रम से पुलिस की तत्परता सामने आई है. सोशल मीडिया पर पोस्ट मिलते ही एसपी से लेकर थाने तक का सिस्टम एक्टिव हो गया. जिला पुलिस अधीक्षक की मॉनिटरिंग में त्वरित कार्रवाई हुई.

यह भी पढ़ें: चूरू में पारा 43 डिग्री, राजस्थान में लू का अलर्ट; 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close