रणथंभौर से निकल हाईवे पर पहुंची बाघिन नूरी, आबादी के करीब पहुंचने से वन विभाग अलर्ट

सवाईमाधोपुर के रणथंभौर से एक बार फिर बाघिन के बाहर आने की घटना ने सबको चौंका दिया. मशहूर बाघिन नूरी ने नेशनल हाईवे पर चहलकदमी की जिससे लोगों में दहशत फैल गई और वन विभाग की चिंता बढ़ गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सवाईमाधोपुर के रणथंभौर से एक बार फिर बाघिन के बाहर आने की घटना ने सबको चौंका दिया.

Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क से एक बार फिर बाघ के बाहर निकलने की घटना सामने आई है. इस बार चर्चित बाघिन नूरी टी-39 जंगल से निकलकर जैतपुरा गांव के पास टोंक-चिरगांव नेशनल हाईवे 552 पर नजर आई.

सुबह 5 बजे सड़क पर टहलती दिखी बाघिन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे बाघिन नूरी हाईवे पर आराम से चलती हुई दिखाई दी. उस समय सड़क पर ट्रैफिक कम था लेकिन जैसे ही राहगीरों ने उसे देखा इलाके में डर का माहौल बन गया. किसी वाहन चालक ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

बाघिन टी-39 नूरी आमतौर पर रणथंभौर के जोन नंबर 1 में ही रहती है. लेकिन इस बार उसका मूवमेंट अपने तय क्षेत्र से बाहर देखा गया जिससे वन विभाग के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं. यह बदलाव किसी बड़े कारण की ओर इशारा कर रहा है.

वीडियो में दिखी बेखौफ चाल

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बाघिन बिना किसी डर के सड़क पर काफी देर तक घूमती रही. कुछ देर रुककर आसपास का जायजा लिया और फिर धीरे-धीरे वापस जंगल की ओर लौट गई.

इस घटना के बाद वन विभाग की टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं. अधिकारियों द्वारा बाघिन की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. साथ ही स्थानीय लोगों को चेतावनी दी गई है कि सुबह और रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलें और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें.

जानें क्यों बाहर आई बाघिन

विशेषज्ञों का मानना है कि शिकार की तलाश पानी की कमी या क्षेत्रीय दबाव के कारण बाघिन अपने इलाके से बाहर आ सकती है. इस तरह का मूवमेंट भविष्य में खतरे का संकेत भी हो सकता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- JJM Scam: किरोड़ी लाल मीणा के निशाने पर गहलोत, कहा- मेरी सुनी नहीं... सत्ता से बाहर हो गए