Australia vs Netherlands Live Score: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच विश्व कप 2023 का 24वां मुकाबला खेला जा रहा है. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की. वॉर्नर ने मैच में शानदार शतक ठोका तो वहीं, मैक्सवेल ने भी धमाका करते हुए 40 गेंद पर शतक लगाने का कमाल कर दिखाया. मैक्सवेल 106 रन बनाकर आउट हुए.
मैक्सवेल ने एडन मार्करम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. मार्करम ने 49 गेंद पर वनडे वर्ल्ड कप में शतक लगाने का कमाल किया था.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. बता दें ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने पहले चार में से दो मैच जीत चुकी है और ICC WC 2023 तालिका में चौथे स्थान पर है. जबकि टूर्नामेंट में अब तक केवल एक जीत के साथ नीदरलैंड्स तालिका में 9वें स्थान पर है.
Advertisement
यह भी पढ़ें- IND vs AUS, 2nd ODI: अश्विन ने दिग्गजों को छोड़ा पीछे, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हराया