IND vs AUS, 2nd ODI: भारत ने इंदौर में ऑस्ट्रेलिया को DLS मेथ्ड से 99 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों नें शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के शतकों की मदद और उसके बाद सूर्यकुमार यादव की आतिशी पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 400 रनों का लक्ष्य दिया. भारत से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को प्रसिद्ध कृष्णा ने लगातार दो गेंदों में दो झटके दिए और ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद वॉर्नर और लाबुशेन ने मेहमान टीम को मैच में वापसी करनावे का प्रयास किया. वहीं बारिश के कारण जब मैच रुका तो ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवरों में 317 रनों का लक्ष्य मिला. बारिश के बाद जब खेल शुरु हुआ तो अश्विन ने वॉर्नर और लाबुशेन को आउट करके मैच भारत की मुठ्ठी में ला दिया. भारत इस जीत के साथ ही वनडे विश्व कप में नंबर-एक टीम के रुप में जाएगा. अश्विन ने इस मैच में 3 विकेट झटके और वो इसके साथ ही वो किसी टीम के खिलाफ सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं. उन्होंने कुंबले को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 142 विकेट झटके थे. अश्विन के नाम अब 144 विकेट हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world