India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबे के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया यह मुकाबला 10 विकेट से जीतने में सफल हुई. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. इसके बाद सिराज ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और मात्र 15 गेंदों में 5 विकेट हासिल किए. सिराज ने मैच में 6 विकेट झटके, जबकि तीन विकेट हार्दिक पांड्या को मिले. भारतीय गेंदबाजों ने सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया और टीम 50 रनों पर ऑल-आउट हुई. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में 10 विकेट रहते ही मुकाबला अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world