RR vs MI IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 125 पर रोका, बोल्ट और चहल ने ढाया कहर

राजस्थान के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों को 125 के स्कोर पर रोक दिया. वहीं मुंबई के 9 बल्लेबाज ढेर हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

RR vs MI IPL 2024 Match: इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं राजस्थान के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों को 125 के स्कोर पर रोक दिया. वहीं मुंबई के 9 बल्लेबाज ढेर हो गए.

राजस्थान की ओर से टेरेंट बोल्ट ने शुरुआत में ही अपने गेंद से मुंबई के बल्लेबाजों पर कहर ढाया और तीन विकेट हासिल किये. मुंबई के टॉप तीन बल्लेबाजों को बोल्ट ने शून्य पर आउट किया. जिसमें रोहित शर्मा, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस शामिल हैं.

Advertisement

मुंबई की खराब शुरुआत

मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही. पहले तीन ओवर में ही मुंबई ने 4 विकेट गंवा दिये. सबसे पहल रोहित शर्मा शून्य पर आउट हुए. इसके बाद नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस भी शून्य पर आउट हो गए. जल्द ही इशान किशन भी नंद्रे बर्गर को 16 के स्कोर पर विकेट दे दिया. इसके बाद चहल ने तिलक वर्मा को आउट किया. तिलक ने 32 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच को संभालने की कोशिश की और 34 रन की पारी खेली लेकिन चहल ने हार्दिक को भी पवेलियन पहुंचा दिया.

वहीं पीयूष चावला भी 3 रन, टिम डेविड 17 और जेराल्ड कोएत्ज़ी 4 रन बनाकर आउट हो गए. अंत में जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 8 रन और आकाश मेधवाल ने नाबाद 4 रन बनाए. 

राजस्थान की ओर टरेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिये. जबकि नंद्रे बर्गर को 2 विकेट और आवेश खान को 1 विकेट हासिल हुआ. 

यह भी पढ़ेंः IPL Top 10 High Score: आईपीएल के इतिहास में हैदराबाद के नाम हाई स्कोर का रिकॉर्ड, जानें टॉप 10 स्कोर किस टीम के नाम

Advertisement

Topics mentioned in this article

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.