![IPL Top 10 High Score: आईपीएल के इतिहास में हैदराबाद के नाम हाई स्कोर का रिकॉर्ड, जानें टॉप 10 स्कोर किस टीम के नाम IPL Top 10 High Score: आईपीएल के इतिहास में हैदराबाद के नाम हाई स्कोर का रिकॉर्ड, जानें टॉप 10 स्कोर किस टीम के नाम](https://c.ndtvimg.com/2024-03/r9cihduo_srh_625x300_27_March_24.jpg?im=FaceCrop,algorithm=dnn,width=773,height=435)
IPL Top 10 High Score: इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट की दुनिया में अलग जगह बना लिया है. हर साल आईपीएल के सीजन में नए-नए रिकॉर्ड बनते हैं. IPL 2024 के शुरू होते ही रिकॉर्ड का बनना भी शुरू हो चुका है. वहीं, आईपीएल 2024 में हैदराबाद ने अपने दूसरे मैच में ही Highest Score का नया रिकॉर्ड बना डाला है. जो पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम थी. लेकिन अब ये रिक़ॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम हो गया है.
आईपीएल 2024 के 8वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ. मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी शुरू की. वहीं हैदराबाद बल्लेबाजी करने पहुंचा. वहीं हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की जबरदस्त धुलाई करते हुए आईपीएल इतिहास का टॉप स्कोर बना डाला. हैदराबाद ने 20 ओवर में 277 रन बना डाले और मुंबई को 278 रन का लक्ष्य दे दिया. यह स्कोर आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर है.
IPL Top 10 High Score
1. 277-3 (20) हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ(2024)
2. 263/5 (20) बैंगलोर ने पुणे के खिलाफ (2013)
3. 257/5 (20) लखनऊ ने पंजाब के खिलाफ (2023)
4. 248/3 (20) बैंगलोर ने गुजरात के खिलाफ (2016)
5. 246/5 (20) चेन्नई ने राजस्थान के खिलाफ (2010)
6. 245/6 (20) कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ (2018)
7. 240/5 (20) चेन्नई ने पंजाब के खिलाफ (2008)
8. 235/1 (20) बैंगलोर ने मुंबई के खिलाफ (2015)
9. 235/4 (20) चेन्नई ने कोलकाता के खिलाफ (2023)
10. 235/9 (20) मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ (2021)
![Latest and Breaking News on NDTV Latest and Breaking News on NDTV](https://c.ndtvimg.com/2024-03/4j3as2b_ipl-top-10-high-score_625x300_27_March_24.jpg)
आपको बता दें, हैदराबाद की टीम से इस मैच में क्लासेन ने सबसे अधिक 34 गेंद में नाबाद 80 रन बनाए. वही, अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद में 63 रन बनाए. जबकि थ्रैविश हेड ने 24 गेंद में 62 रन और मार्कराम ने 28 गेंद में 42 रन की पारी खेली.
यह भी पढ़ेंः 18 छक्के, 19 चौके, 120 गेंदों में 277 रन... IPL का सबसे बड़ा स्कोर, हैदराबाद ने मुंबई को किया बेदम