27 संदिग्ध खाते! ...63 साल का आरोपी! छात्रवृत्ति का पैसा किसके खाते में गया?|

  • 2:03
  • प्रकाशित: अक्टूबर 07, 2026
अजमेर में छात्रवृत्ति राशि में कथित फर्जीवाड़े की जांच कर रही क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर से 63 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार PSP पोर्टल के जरिए करीब ₹66,000 की छात्रवृत्ति अपात्र लोगों के खातों में भेजी गई, और अब तक 27 संदिग्ध खातों की पहचान हुई है. पुलिस ने आरोपी के खाते की करीब ₹27,000 की राशि होल्ड करा दी है और मुख्य सरगना समेत बाकी संदिग्धों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है. #Fraud

संबंधित वीडियो