NDTV राजस्थान को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में नरेश मीणा ने बताया कि AAP के झाड़ू चिह्न पर बात न बनने के बाद उन्होंने BSP के हाथी चिह्न पर बारां और बूंदी में पंचायत चुनाव लड़ा, जिसमें केशवरायपाटन, लाखेरी, नैनवा, हिंडोली और बूंदी में उनके उम्मीदवार जीते. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और BJP ने मिलकर उन्हें परेशान किया, झूठे मुकदमे लगे और 2028 के विधानसभा चुनाव तक उन्हें जेल में रखा जा सकता है, पर उनकी रणनीति तैयार है.साथ ही उन्होंने तीसरे मोर्चे पर बात की, हनुमान बेनीवाल, रविंद्र सिंह भाटी और राजकुमार रोत के साथ तालमेल की उम्मीद जताई, और कहा कि गरीब परिवारों के नए चेहरों को राजनीति में लाना उनका लक्ष्य है.