टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी के सरकारी निवास पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप देखा गया। स्टाफ की नजर पड़ते ही सिविल डिफेंस को सूचना दी गई। सिविल डिफेंस के जवान गालिब खान ने बिना समय गंवाए कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। देखिए रेस्क्यू की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें।