Dholpur Sarpanch Candidate Supporters Clash:दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, फायरिंग में युवक की मौत

  • 2:56
  • प्रकाशित: नवम्बर 16, 2026
Dholpur Sarpanch Candidate Supporters Clash: दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, फायरिंग में युवक की मौत! धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में पंचायत चुनाव से पहले चुनावी माहौल हिंसक हो गया। दो सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच लाठी-भाटा और फायरिंग का खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं दोनों पक्षों के करीब 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विकास सागवान मौके पर पहुंचे और गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी चुनावी रंजिश भी रही है। #dholpur #sarmathura #baroli #panchayatchunav #panchayatelection #electionviolence #sarpanchelection #firing #gunfire #breakingnews #rajasthannews #crimenews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो