करौली में एक महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट के मामले में SP लोकेश सोनवाल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और ड्रोन की मदद ली जा रही है.
पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पति की ओर से महिला थाना करौली में FIR दर्ज कराई गई है और 3-4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था.
पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह अस्पताल में भर्ती है.