राजस्थान के पंचायती राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 16 नवंबर को 25 जिलों की 116 पंचायत समितियों की 3747 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा. वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक बैलेट पेपर से होगी, मतदान खत्म होते ही गिनती शुरू होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे.
इसके बाद 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव, 20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना होगी, जबकि जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के चुनाव 25 से 28 नवंबर तक होंगे.
यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए ग्रामीण जनाधार की परीक्षा माना जा रहा है, जिसमें आरएलपी, बाप और अन्य दल भी अपनी ताकत आज़मा रहे हैं.