कोटा में मिड डे मील योजना में कथित अनियमितता को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधा. डोटासरा ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री खुद इन अनियमितताओं में लिप्त हैं और घोटाले पर लीपापोती कर रहे हैं.इस पर पलटवार करते हुए मदन दिलावर ने डोटासरा को "बेईमान" बताया और कहा कि उन्हें शिक्षा पर बात करने का अधिकार नहीं है. दिलावर ने कांग्रेस पर भी तंज कसा, जिससे प्रदेश की राजनीति में दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई .