श्रीगंगानगर के 50 जीबी गांव में हुए रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार आरोपी महकदीप कौर और देविंदर को कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. एटीएस और पुलिस की जांच में इस साजिश का सीधा पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है, जहां हैंडलर 'शाह' और 'चाचा' के निर्देश पर पैसों के लालच में टाइमर बम से धमाका किया गया था.आरोपियों के पास से पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने कारतूस, 2 पिस्तौल और नकदी बरामद हुई है, वहीं कोर्ट में पेशी के दौरान कैमरे के सामने महकदीप की बोलती बंद नजर आई.