भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर बीजेपी जिला जोधपुर शहर की ओर से एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बिरसा मुंडा के चित्र और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने मात्र 25 साल की अल्पायु में देश, संस्कृति और राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, जो सभी के लिए गौरव का विषय है.