Rajasthan Weather Update: मूंगफली किसानों की बढ़ी टेंशन, बारिश का अलर्ट जारी! Hindi News

  • 1:57
  • प्रकाशित: नवम्बर 15, 2026
Rajasthan Weather Update: मूंगफली किसानों की बढ़ी टेंशन, बारिश का अलर्ट जारी! Hindi News राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बीकानेर, सीकर, झुंझुनू, अजमेर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में बादल छाने, बूंदाबांदी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात के समय सर्दी का असर बढ़ गया है। वहीं बेमौसम बारिश से मूंगफली की कटाई कर रहे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। #rajasthanweather #rainalert #weatherupdate #yellowalert #bikaner #sikar #jhunjhunu #rajasthannews #breakingnews #winterupdate #rainfall Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो