Sriganganagar Blast Case: 'चाचा' और 'शाह' के जाल में फंसी महकदीप? ब्लास्ट केस में नया खुलासा!

  • 10:20
  • प्रकाशित: नवम्बर 15, 2026
Sriganganagar Blast Case: 'चाचा' और 'शाह' के जाल में फंसी महकदीप? ब्लास्ट केस में नया खुलासा! श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर स्थित 50 जीबी गांव में रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट मामले में राजस्थान ATS और श्रीगंगानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने पंजाब के गुरदासपुर से 21 वर्षीय महकदीप कौर और 22 वर्षीय दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के पास से दो हथियार, 46 कारतूस और 30 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान कनेक्शन और पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क जैसी जानकारियां भी सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार महिला कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थी। हालांकि पाकिस्तान कनेक्शन सहित कई पहलुओं पर आधिकारिक जांच अभी जारी है। 3 नवंबर की रात रामसिंहपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके में पटरी और स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए थे। सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क, फंडिंग और साजिश के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हैं। #sriganganagar #railwayblast #ats #rajasthanpolice #breakingnews #pakistanconnection #isi #nationalsecurity #railwaytrack #crimenews #rajasthannews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो