राजस्थान के जैसलमेर, सीकर, नागौर और झुंझुनूं जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. सूखे और गर्म मौसम से लोगों को राहत मिली, वहीं आसमान में बादल छाने से किसानों के चेहरे खिल उठे. शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.