Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, Jaisalmer से Nagaur तक बदला मौसम! Rain Alert
राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश और नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जैसलमेर, नागौर, बीकानेर समेत कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिला। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह-शाम ठंड का एहसास बढ़ गया है।
जैसलमेर के मोहनगढ़ सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं किसानों को रबी फसलों की बुवाई के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। नागौर और बीकानेर में भी मौसम के बदलाव का असर दिखाई दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बारिश के इस दौर के बाद प्रदेश में सर्दी का असर और बढ़ने के आसार हैं।
#rajasthanweather #rainalert #weatherupdate #jaisalmerrain #nagaur #bikaner #yellowalert #rainnews #winteriscoming #rajasthannews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan