राजस्थान के बाड़मेर स्थित '50 विलेजर्स सेवा संस्थान' पिछले 15 वर्षों से बिना किसी प्रचार के गरीब, अनाथ और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त पढ़ाई, आवास और मेडिकल कोचिंग देकर उनके सपनों को साकार कर रहा है.
भामाशाहों के सहयोग से चलने वाले इस संस्थान से पढ़कर अब तक 160 छात्र सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पहुंचे हैं, जिनमें से 30 छात्र देश के प्रतिष्ठित AIIMS में MBBS कर रहे हैं.सीमावर्ती जिले बाड़मेर में शिक्षा की यह अनोखी पहल उन सभी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है जो आर्थिक तंगी के कारण आगे नहीं बढ़ पाते थे.