25 लाख का वादा, 9.44 लाख नल! गहलोत की बजट फाइल्स का पहला वार

  • 6:28
  • प्रकाशित: नवम्बर 14, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया वीडियो सीरीज "बजट फाइल्स" का पहला एपिसोड जारी किया, जिसमें उन्होंने जल जीवन मिशन के नल कनेक्शन के आंकड़ों पर भजनलाल शर्मा सरकार से सवाल पूछे. गहलोत के अनुसार सरकार ने 2024-25 के बजट में 25 लाख घरों में नल देने का वादा किया था, लेकिन लगभग 9.44 लाख कनेक्शन ही लगे, और उन्होंने कांग्रेस के एक साल की तुलना भाजपा के तीन साल से की। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए इसे हास्यास्पद बताया और आंकड़ों पर बहस की बात कही, जिससे "3 साल बनाम 5 साल" की सियासी बहस को नया मोर्चा मिल गया है.

संबंधित वीडियो