मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने वन विभाग की समीक्षा बैठक में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर निर्देश दिए, जिनमें इको टूरिज्म परियोजनाओं को प्राथमिकता देने और पेट्रोलिंग टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात शामिल है. जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में "श्री कृष्ण राधा से रणभूमि तक" कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कलाकार मनोज मुंतशिर की विशेष प्रस्तुति हुई, और DGP, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व ABVP कार्यकर्ता भी पहुंचे.