राजस्थान हाईकोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट के नाम से दो फर्जी न्यायिक आदेश तैयार कर 129 ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट ब्लॉक कराने का मामला सामने आया है, जिनमें 34 वेबसाइट राजस्थान HC और 95 इलाहाबाद HC के नाम पर थीं। इन आदेशों पर कोर्ट का लोगो, मोहर और QR कोड भी लगाया गया था, और बिना सत्यापन के दूरसंचार विभाग ने 21 जुलाई और 2 सितंबर को ISP को वेबसाइट ब्लॉक करने के निर्देश जारी कर दिए. दोनों हाईकोर्ट के रिकॉर्ड में ऐसे किसी आदेश का पंजीकरण न मिलने पर इन्हें फर्जी बताया गया है, और जालसाजी व धोखाधड़ी की जांच शुरू हो गई है.